Homeछत्तीसगढ़कारोबारी से मारपीट के मामले में रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने...

कारोबारी से मारपीट के मामले में रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ केस दर्ज किया गया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कारोबारी से मारपीट के मामले में रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कारोबारी विजय जेठानी का आरोप है कि 22 नवंबर को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था।

फोन करने वाले ने खुद को उमेश रगड़े बताया और भतीजे गोलू रगड़े व अतुल तलमेल के खिलाफ दर्ज मारपीट की रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

कारोबारी के मुताबिक, उन्होंने 21 नवंबर को गोलू रगड़े उर्फ शंका और अतुल तलमेल के खिलाफ आजाद चौक थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन 22 नवंबर को दोपहर 12:56 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

कारोबारी ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद कारोबारी ने 24 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 351(4) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में फोन करने वाले की पहचान अज्ञात नंबर के धारक के रूप में दर्ज है। कारोबारी ने आरोप लगाया है कि फोन करने वाले ने अपना नाम उमेश रगड़े बताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments