Homeछत्तीसगढ़कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के महादेव...

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के महादेव घाट पहुंचे

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के महादेव घाट पहुंचे। उन्होंने खारुन नदी में स्नान कर हटकेश्वर महादेव के दर्शन किए। सुबह करीब 5.30 बजे नदी में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि कार्तिक महीने में स्नान करने की परंपरा छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चली आ रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि सूर्योदय से पहले स्नान करना स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। कार्तिक महीने में श्रद्धालु सुबह जल्दी उठकर नदी और सरोवरों में स्नान करते हैं। इसके बाद मंदिरों में पूजा-पाठ और दान-पुण्य करते हैं। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की।

पवित्र नदी में स्नान, दान, जप और दीपदान करने से मिलता है पुण्य

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, जप और दीपदान करने से पुण्य मिलता है।

शाम को नदी, तालाब और घरों में दीप जलाने की परंपरा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments