Homeछत्तीसगढ़चित्रों और भाषणों में साकार हुआ विद्यार्थियों का ‘विकसित भारत’ का सपना

चित्रों और भाषणों में साकार हुआ विद्यार्थियों का ‘विकसित भारत’ का सपना

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कोंडागांव जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामकोटपारा में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन एवं रचनात्मकता के साथ सहभागिता की।

चित्रकला प्रतियोगिता में आयुष सिंह ने प्रथम तथा इशांत देवांगन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में करनदीप ने प्रथम तथा तोशन दीवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक सोच के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, डिजिटल भारत और विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास के क्षेत्र एवं शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। वहीं, चित्रकला के माध्यम से विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत 2047’ की अपनी कल्पना को रंगों एवं रचनात्मक चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत सहित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्रों ने उपस्थितजनों का ध्यान आकर्षित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments