Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के दुर्ग में वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल का स्कूल शिक्षा मंत्री...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

IBN24 Desk: दुर्ग(छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल का स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दीपावली के दौरान मंत्री ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों को गिफ्ट बांट रहे थे। इसी दौरान एक जवान ने वर्दी पहने हुए ही मंत्री के पैर छू लिए।

इसकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाने और जवान को बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, मंत्री गजेंद्र यादव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जवान को पैर छूने से मना किया था।

भूपेश बोले- मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पुलिस जवान का वर्दी में मंत्री के पैर छूना गलत है। मंत्री ने संविधान की शपथ ली है। ऐसे में सबसे पहले उन्हें मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए और पैर छूने वाले पुलिस जवान को भी बर्खास्त करना चाहिए।

भूपेश ने आरोप लगाया कि आज ईडी, आईटी, सीबीआई और पुलिस जैसी एजेंसियां सरकार के सामने नतमस्तक हैं। पुलिस की अपनी अलग पहचान है और वर्दी में अशोक चिह्न धारण करने वाले जवान का इस तरह किसी मंत्री के पैर छूना उचित नहीं है।

पूर्व IPS आरके विज ने भी जताई आपत्ति

छत्तीसगढ़ के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने भी इस घटना पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वर्दीधारी अधिकारियों को सार्वजनिक स्थान पर किसी के भी पैर नहीं छूने चाहिए।

89 जवानों से मिले थे मंत्री, एक ने छुए पैर

मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि, दीपावली के दौरान वे ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात करीब 89 पुलिस जवानों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने सभी से आगे बढ़कर हाथ मिलाया।

कुछ जवानों ने उन्हें सैल्यूट किया, लेकिन एक जवान ने उनके पैर छू लिए। मंत्री के मुताबिक, वह जवान पहले से उनका परिचित नहीं था।

पैर छूने के बाद उसने बताया कि वह उनके गांव का रहने वाला है और उनके भाई के साथ काम कर चुका है। उसने खुद को परिवार के बीच का बताते हुए उन्हें भैया कहकर संबोधित किया।

मंत्री बोले- जवान को पैर छूने से मना किया था

गजेंद्र यादव ने कहा कि, उन्होंने जवान से पूछा कि वह पैर क्यों छू रहा है। उसे रोकने के लिए अपना पैर भी पीछे किया। मंत्री ने इस घटना को दूसरे नजरिए से देखे जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भूपेश बघेल की ओर से मंत्री को हटाने और जवान को बर्खास्त करने की मांग पर उन्होंने कहा कि यह उनकी सोच और मानसिकता है, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments