Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अज्ञात हमलावरों ने महिला टीचर और उसके बेटे...

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अज्ञात हमलावरों ने महिला टीचर और उसके बेटे की हत्या कर दी

IBN24 Desk: सूरजपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में अज्ञात हमलावरों ने महिला टीचर और उसके बेटे की हत्या कर दी। बेटे का शव शनिवार सुबह ग्राम महावीरपुर में सड़क किनारे मिला था। उसकी शिनाख्त होने के बाद देर शाम पुलिस घर पहुंची। घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर मां का शव बाथरूम में संदिग्ध हालत में मिला।

जानकारी के मुताबिक, महिला बेलटिकरी शासकीय स्कूल में टीचर थी। 5 साल पहले पति से तलाक होने के बाद वह बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों की हत्या में किसी धारदार हथियार के इस्तेमाल की आशंका है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। आशंका थी कि युवक की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया है।

पहचान नहीं होने के कारण शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया था। इसके बाद मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेट (18) के रूप में हुई। सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है।

पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला। उसकी मां का भी पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। अंदर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट (40) की लाश भी संदिग्ध हालत में मिली।

घटनास्थल को सील किया

रजनी बरेट बेलटिकरी के शासकीय स्कूल में टीचर थी। पति से तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ रहती थी। मां-बेटे की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात होने के कारण घटनास्थल को सील कर दिया गया।

जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और मां-बेटे की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments