Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।

हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का असर सीमित रहने का अनुमान है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों और खेतों में मौजूद किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments