Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में आज (19 अक्टूबर) शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और नवमी मनाई...

छत्तीसगढ़ में आज (19 अक्टूबर) शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और नवमी मनाई जा रही

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ में आज (19 अक्टूबर) शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी और नवमी मनाई जा रही है। प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर, बिलासपुर के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर और रायपुर के मां महामाया मंदिर में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हैं।

पंचांग के अनुसार, आज सुबह 10:51 बजे तक अष्टमी तिथि थी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो गई। उदया तिथि के अनुसार आज महाष्टमी भी मनाई जा रही है। श्रद्धालु मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्त माता को चुनरी, नारियल और फूल चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

रायपुर के पंडित शिरीष कुमार मिश्रा के अनुसार, शहर के करीब 90% पूजा पंडालों में हवन पूरा हो चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments