Homeछत्तीसगढ़तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त

तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) नवगठित नगर पंचायतों रायगढ़ जिले के तमनार और धमतरी जिले के बड़ी करेली के अध्यक्ष पदों का आरक्षण आज लॉटरी के जरिए तय किया गया। नगर पंचायत तमनार का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है, जबकि नगर पंचायत बड़ी करेली का अध्यक्ष पद अनारक्षित रहेगा। दोनों निकायों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही आज नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत की गई।

शासन द्वारा नियुक्त विहित प्राधिकारी तथा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। कार्यवाही शुरू होने से पहले उपस्थित नागरिकों को आरक्षण नियम, 1999 में विद्यमान प्रावधानों की जानकारी दी गई।
इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। लॉटरी में नगर पंचायत तमनार का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए तथा नगर पंचायत बड़ी करेली का अध्यक्ष पद अनारक्षित (मुक्त) के लिए आरक्षित घोषित हुआ।

दोनों नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों की आरक्षण की पूरी प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न की गई। कार्यवाही के दौरान नगर पंचायत तमनार एवं बड़ी करेली के नागरिकों के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments