Homeछत्तीसगढ़दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने शनिवार...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने शनिवार को बिल्हा से दुर्ग तक रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक विजय कुमार साहू ने शनिवार को बिल्हा से दुर्ग तक रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और तय डिजाइन के अनुसार हो रहे काम की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत बिल्हा स्टेशन से हुई। इसके बाद उन्होंने निपानिया, भाटापारा, हथबंद, तिल्दा-नेवरा, भिलाई पावरहाउस और भिलाई नगर स्टेशन का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत नक्शे और डिजाइन के अनुसार सभी काम तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

यात्रियों की सुविधा पर जोर

विजय कुमार साहू ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्टेशन पर आने-जाने का रास्ता सुगम बना रहे। उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत तैयार हो चुके उरकुरा, सरोना और भिलाई स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

यहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं और उनके रखरखाव की स्थिति देखी। अधिकारियों को सभी सुविधाएं नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए।

रायपुर-दुर्ग स्टेशन के काम की समीक्षा

उन्होंने रायपुर और दुर्ग स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट कार्यों का भी जायजा लिया। रायपुर स्टेशन के सिटी साइड और गुढ़ियारी साइड के दोनों प्रवेश द्वारों पर हो रहे निर्माण कार्यों को देखा।

साथ ही भविष्य में रेल परिचालन की जरूरतों, सुविधाओं की शिफ्टिंग और यात्रियों के प्रवेश व निकास की व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा की।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, बिलासपुर मुख्यालय के अधिकारी, मंडल के संबंधित अधिकारी, गति शक्ति यूनिट के मुख्य परियोजना प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments