Homeछत्तीसगढ़संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) नेतृत्व की सार्थकता इस बात में निहित है कि सामान्य जन की पीड़ा को महसूस करना, किसी बुजुर्ग की आंखों में छिपी विवशता को समझना, एक मां की चिंता को अपनी चिंता मानना और संघर्ष कर रही किसी बेटी के सपनों को टूटने से बचाने के लिए आगे आना यही मानवीय मूल्यों को संरक्षित करना है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली में मानवीय संवेदनाओं का यही सुंदर स्वरूप दिखाई देता है। उनके लिए जनसेवा महज एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों से जुड़ा एक संकल्प है। उनकी सहजता, सरलता और आत्मीयता शासन को आम नागरिकों के और करीब ला रही है।

किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की सफलता का आकलन केवल विकास के आंकड़ों, अधोसंरचनाओं के निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन से नहीं किया जा सकता। उसकी वास्तविक कसौटी यह है कि समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में कितना सकारात्मक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की कार्यशैली में इसी विचार की अभिव्यक्ति दिखाई देती है। उनके नेतृत्व में विकास और मानवीय संवेदनाएं एक दूसरे की पूरक बन रही हैं। शासन की प्राथमिकताओं में जहां प्रदेश की प्रगति है, वहीं उस प्रगति के केंद्र में आम नागरिक का सुख, सम्मान और बेहतर भविष्य भी है।

मुख्यमंत्री श्री साय के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता उनकी सहजता है। पद की गरिमा के साथ व्यवहार की सरलता बनाए रखना उनके नेतृत्व को विशिष्ट बनाता है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में जब प्रदेश के दूरस्थ अंचलों से आए नागरिक उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं, तब उनके व्यवहार में एक अभिभावक जैसी आत्मीयता दिखाई देती है। किसी की बात को धैर्यपूर्वक सुनना, उसकी परिस्थितियों को समझना और समाधान के लिए तत्काल पहल करना संवेदनशील नेतृत्व की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग परसराम राठौर से कहा ‘बाबा, चिंता मत कीजिए, तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की गई पहल

संवेदनशीलता का अर्थ केवल किसी की पीड़ा सुन लेना नहीं, बल्कि उस पीड़ा को दूर करने के लिए सार्थक प्रयास करना भी है। कोरबा जिले के 83 वर्षीय परसराम राठौर के जीवन में तीन दशकों बाद स्पष्ट आवाजें सुन पाने की खुशी इसी संवेदनशीलता का उदाहरण है। मुख्यमंत्री के मुख से निकले शब्द, ‘बाबा, चिंता मत कीजिए’, केवल आश्वासन नहीं थे, बल्कि उनमें एक बुजुर्ग के प्रति सम्मान और आत्मीयता का भाव भी निहित था। तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की पहल ने उन शब्दों को सार्थकता प्रदान की। शासन की दृष्टि से यह एक छोटी-सी सहायता हो सकती है, लेकिन उस बुजुर्ग के लिए यह जीवन की एक बड़ी खुशी थी। ऐसे ही क्षण जनसेवा को मानवीय गरिमा प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने छह वर्षीय अयांश के पैरों के उपचार और तीन वर्षीय पार्थ साहू की आंखों के बेहतर इलाज के लिए की पहल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता का एक महत्वपूर्ण पक्ष बच्चों के भविष्य को लेकर उनकी चिंता है। किसी परिवार के लिए इससे अधिक पीड़ादायक स्थिति क्या हो सकती है कि आर्थिक अभाव के कारण वह अपने बच्चे का उपचार तक न करा सके। ऐसे समय में शासन से मिला सहयोग केवल चिकित्सा मदद नहीं होती, बल्कि पूरे परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन जाता है। छह वर्षीय अयांश के पैरों के उपचार और तीन वर्षीय पार्थ साहू की आंखों के बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री की पहल इसी मानवीय दृष्टिकोण को रेखांकित करती है। इन बच्चों के बेहतर भविष्य की चिंता में एक संवेदनशील अभिभावक का भाव दिखाई देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments