Homeछत्तीसगढ़बालोद में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर 4 वाहन जब्त

बालोद में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर 4 वाहन जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) बालोद में खनिज संसाधनों के संरक्षण तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 03 जून 2026 को गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की।

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अर्जुन्दा तहसील के ग्राम खेरूद तथा गुण्डरदेही तहसील के ग्राम कोटगांव में गौण खनिज मिट्टी एवं रेत के अवैध उत्खनन तथा परिवहन की गतिविधियां पाई गईं। मौके पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने अवैध कार्य में संलिप्त दो जेसीबी मशीन, एक हाईवा तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल चार वाहनों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए आरक्षी केन्द्र अर्जुन्दा की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। खनिज जांच दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निगरानी और औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और खनिज संसाधनों का नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित हो सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments