Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कुत्ते के हमले में 4 साल का...

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कुत्ते के हमले में 4 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया

IBN24 Desk: बालोद (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कुत्ते के हमले में 4 साल का मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते ने बच्चे को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, जिससे उसके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया।

घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटीखुर्द की है। ललित पाथरे का 4 साल का नाती नादित्य पाथरे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला।

स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके दादा ललित पाथरे मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्होंने तुरंत बच्चे को डौंडीलोहारा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हालत में सुधार न होने पर बच्चे को रायपुर रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत स्थिर होने के 24 घंटे बाद ऑपरेशन किया जाएगा।

मासूम के शरीर पर 17 जगहों पर गहरे जख्म

ग्रामीणों के अनुसार मासूम बच्चे के सिर, नाक, कान, मुंह, होठ, हाथ और पैरों समेत शरीर के 17 स्थानों पर गहरे जख्म हैं। बच्चे को बचाने के दौरान उसके दादा ललित पाथरे पर भी कुत्ते ने हमला किया, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 30 वर्षीय हुमन चंदेल और एक अन्य राहगीर पर भी कुत्ते ने हमला किया। इसके अलावा चार मवेशियों को भी काट लिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को दिया।

जानकारी के अनुसार, मासूम नादित्य के पिता दीपक पाथरे का पिछले वर्ष निधन हो चुका है। दादा ही उसकी देखभाल कर रहे थे। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments