Homeअपराधछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी IPL टी20 मैच में कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे थे, तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल जब्त किया है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो लोग मोबाइल के जरिए IPL टी-20 क्रिकेट मैच (कोलकाता और लखनऊ) पर बॉल टू बॉल सट्टा सट्टा लगा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दबिश दी। वहां से सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली निवासी पंकज जयसिंह और देवांगन पारा बोईरदादर निवासी जयदेव मित्रा को हिरासत में लिया गया।

मौके पर जयदेव मित्रा को सट्टे का हिसाब लिखते और मोबाइल से सट्टा खेलते हुए पाया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के जरिए क्रिकेट सट्टा चला रहे थे और सट्टे की रकम ऑनलाइन माध्यम से लेते थे।

सट्टा खाईवाल शानू की तलाश जारी

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सट्टे से जुड़ा पूरा लेनदेन मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला, निवासी पंचवटी कॉलोनी के लिए किया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक वीवो और एक सैमसंग मोबाइल जब्त किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

फरार सट्टा खाईवाल एजाज उर्फ मन्नू गिरफ्तार

19 फरवरी 2026 को जमुना ईन चौक स्थित अजय कोल्ड्रिंक्स और पान सेंटर में मोबाइल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने की सूचना पर पुलिस ने हेमंत बत्रा को पकड़ा था।

पूछताछ में हेमंत बत्रा ने बताया कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा चला रहा था और पूरा लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था।

जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू (36 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर की पहचान की गई और उसकी तलाश की जा रही थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

सट्टा खेलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस केवल सट्टा खाईवाल और सट्टा लिखने वालों पर ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। जैसा कि हाल की कार्रवाई में किया गया है।

आमजन से अपील है कि अपने आसपास ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा खेलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments