Homeछत्तीसगढ़दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर-बिलासपुर और...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है। निपनिया-भाटापारा सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग के कारण रद्द की गई कुछ अन्य ट्रेनें भी अब अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन के अंतर्गत लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान रिलीविंग गर्डरों की लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह-पावर ब्लॉक लिया गया था, जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

रायपुर–बिलासपुर मेमू ट्रेनें बहाल

बहाल की गई ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू और गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें 17 और 19 अप्रैल को अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू का संचालन आंशिक रूप से बहाल

इसके अलावा गंतव्य से पहले समाप्त या प्रारंभ होने वाली ट्रेनों को भी बहाल किया गया है। गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 17 और 19 अप्रैल को गोंदिया से बिलासपुर तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू भी 17 और 19 अप्रैल को बिलासपुर से गोंदिया तक चलेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments