Homeछत्तीसगढ़रायपुर में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू...

रायपुर में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी किरण ने आरोप लगाया है कि जय ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और उससे मारपीट भी की जाती थी।

घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक जय साहू (45) मोवा के आदर्श नगर में परिवार के साथ रहते थे। रविवार रात परिजनों ने सूचना दी कि उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलने पर उनका शव फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

पत्नी से हुआ था विवाद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते परेशान थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उनकी पत्नी किरण से भी विवाद हुआ था। घटना के समय उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी।

पुलिस को आशंका है कि इसी तनाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल पुलिस परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

अविभाजित मध्यप्रदेश में भी रह चुके हैं मंत्री

जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल से विधायक बने थे और अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनका खासा राजनीतिक प्रभाव रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments