Homeछत्तीसगढ़दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। रविवार को छावनी थाना पुलिस ने ऑनलाइन के जरिए सट्टा चलाने वाले एक युवक को अरेस्ट किया है, जिसके पास से कार, लैपटॉप और महंगे मोबाइल जब्त किए हैं।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि कैम्प-2 बैकुंठ धाम वाटिका गेट के सामने एक व्यक्ति गुरु 777 नाम के एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की।

पुलिस ने क्रेटा कार को रोका और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान कार में बैठे आरोपी को ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी का नाम इरफान पाशा बताया गया है, जिसकी उम्र करीब 35 साल है और वह खुर्सीपार, भिलाई का रहने वाला है।

कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए हैं। इनमें एक क्रेटा कार, एक डेल इंस्पिरॉन लैपटॉप, एक आईफोन 16 प्रो मैक्स और एक अन्य स्मार्ट मोबाइल शामिल है। पुलिस के अनुसार जब्त सामान की कुल कीमत लाखों रुपए में है।

हार-जीत का लगवा रहा था दांव

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन एप के जरिए लोगों से हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा चला रहा था। इससे वह अवैध तरीके से पैसा कमा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments