Homeछत्तीसगढ़भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा...

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज रायपुर में खेला जाएगा

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज रायपुर में खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज के पहले दोनों मैच जीत चुकी है।

अब टीम की नजर तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी। 16 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने 49 और निकी प्रसाद ने नाबाद 39 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई।18 अक्टूबर को दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम 8 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। जवाब में शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 55 रन और स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। दोनों के बीच 96 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। भारत ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

जिम्बाब्वे के सामने सम्मान बचाने की चुनौती

भारतीय टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की कोशिश आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर पहली जीत दर्ज करने की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments