Homeछत्तीसगढ़रायपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

रायपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तर क्षेत्र के उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों के होटल, लॉज और ढाबों में जांच की गई। पुलिस टीमों ने यहां ठहरे लोगों की जानकारी और पहचान संबंधी दस्तावेज चेक किए।पुलिस उपायुक्त उत्तर क्षेत्र दीपमाला कश्यप के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक तत्वों की पहचान करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था।चेकिंग के दौरान पुलिस ने होटल, लॉज और ढाबों में ठहरे लोगों के पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। संचालकों को निर्देश दिए गए कि उनके यहां रुकने वाले हर व्यक्ति का पहचान पत्र और पूरा विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।पुलिस ने यह भी कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। टीमों ने संचालकों और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए।रायपुर पुलिस के मुताबिक अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस होटल, लॉज और ढाबों में ठहरने वाले लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments