Homeछत्तीसगढ़रायपुर में कारोबारी दीपक टंडन की सोमवार को पुलिस रिमांड 2 दिन...

रायपुर में कारोबारी दीपक टंडन की सोमवार को पुलिस रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में कारोबारी दीपक टंडन की सोमवार को पुलिस रिमांड 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। जांच के दौरान दीपक को लेकर पुलिस तेलीबांधा स्थित उसके होटल वेलकम श्री पहुंची। जहां तलाशी में शराब की बोतलें, कंडोम के पैकेट और सिगरेट के पैकेट मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, होटल करीब 6 महीने से बंद था। इसके बावजूद कमरों में मिली इन चीजों के साथ होटल के अंदर संचालित स्पा से भी कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

पुलिस अब ग्राहकों की डायरियों में दर्ज नामों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है। इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंची।

होटल के स्पा में भी संदिग्ध गतिविधियों की जांच

आर्ट ऑफ लिविंग की छग प्रमुख सरिता बाजपेयी समेत 5 लोगों ने तेलीबांधा थाने में 5 एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके जांच के सिलसिले में पुलिस दीपक टंडन को लेकर होटल पहुंची थी।

इस दौरान होटल के अंदर संचालित स्पा की तलाशी ली गई। यहां से शराब की बोतलें, सिगरेट, ग्राहकों की डायरी, मोबाइल नंबर और दूसरे दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

स्पा का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दीपक टंडन नजर आ रहा है। जांच के दौरान यह आशंका भी सामने आई है कि होटल में लोगों को ठहराने के बाद उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए जाते थे।

हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जब्त दस्तावेजों और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments