Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना हुआ

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना हुआ

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना हुआ है। प्रदेश के 4 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इनमें बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरगुजा में 8.5, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 9.8 और सूरजपुर में 9.9 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments