Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में नर्सिंग के चार पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग के चार पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित स्ट्रे राउंड की मेरिट और सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में नर्सिंग के चार पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित स्ट्रे राउंड की मेरिट और सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की राज्य काउंसलिंग समिति ने 28 नवंबर को सूची जारी की।

इसमें बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग की सीटें शामिल हैं।

सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 29 और 30 नवंबर के बीच संबंधित संस्थान में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करानी होगी और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवंटित संस्था में निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।

30 नवंबर प्रवेश की अंतिम तारीख

स्ट्रे राउंड के लिए 27 नवंबर से 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। भारतीय नर्सिंग परिषद ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की है।

ऐसे में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर प्रवेश लेना होगा। सीट आवंटन और प्रवेश से जुड़ी जानकारी संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments