Homeछत्तीसगढ़राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह...

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी।

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। घटना की जानकारी मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हादसे के कारण की जांच जारी

हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments