Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में एक तरफ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव जारी हैं, वहीं...

छत्तीसगढ़ में एक तरफ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव जारी हैं, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भी सदस्यता अभियान Join BJYM शुरु किया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में एक तरफ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव जारी हैं, वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने भी सदस्यता अभियान Join BJYM शुरु किया है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद धुरली पंचायत में आयोजित सम्मेलन से अभियान की शुरुआत की।

भाजयुमो के अनुसार, युवा QR कोड स्कैन कर या वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सदस्य बन सकते हैं।

29 जुलाई तक बस्तर के सभी 7 जिलों में सम्मेलन

सदस्यता अभियान के तहत भाजयुमो 29 जुलाई तक बस्तर सात जिलों में सम्मेलन करेगी।

  • 23 जुलाई: धुरली पंचायत, दंतेवाड़ा
  • 24 जुलाई: भोपालपटनम, बीजापुर
  • 25 जुलाई: दोरनापाल और छिंदगढ़, सुकमा
  • 26 जुलाई: तोकापाल और नगरनार, बस्तर
  • 27 जुलाई: माकड़ी और फरसगांव, कोंडागांव
  • 28 जुलाई: ओरछा मंडल, नारायणपुर
  • 29 जुलाई: नई कमेटी हॉल, कांकेर

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments