Homeछत्तीसगढ़बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत कंदाड़ी पहुंचा प्रशासन

बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार के तहत कंदाड़ी पहुंचा प्रशासन

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) बस्तर मुन्ने अभियान एवं सुशासन तिहार के प्रथम दिवस कांकेर जिला प्रशासन ने सुदूरवर्ती एवं पूर्व में अतिसंवेदनशील रहे ग्राम कंदाड़ी तक पहुंचा और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के इस सरहदी गांव में कोटरी नदी पार कर चौपाल लगाई और मौके पर ही कई मांगों के निराकरण के निर्देश दिए।

आम के पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बस्तर मुन्ने, सुशासन तिहार एवं नियद नेल्लानार योजना 2.0 के तहत कोयलीबेड़ा विकासखंड को शामिल करते हुए 31 शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments