Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार बना संबल: आत्माराम के मछली पालन कार्य को मिली नई...

सुशासन तिहार बना संबल: आत्माराम के मछली पालन कार्य को मिली नई गति

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। वर्षों से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को मत्स्य विभाग द्वारा निःशुल्क आइस बॉक्स एवं मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया।

कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के निवासी आत्माराम, कोसगाई दाई मछुआ समिति के माध्यम से रोहू, कतला एवं मृगल प्रजाति की मछलियों का पालन करते हैं। समिति द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 8 से 10 टन मछली उत्पादन किया जाता है, जिससे सदस्यों को नियमित आय प्राप्त होती है। सुशासन तिहार के शिविर में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के हाथों आत्माराम को लगभग 6 हजार रुपये मूल्य का आइस बॉक्स एवं 10 हजार रुपये का जाल वितरित किया गया। इससे अब मछलियों के सुरक्षित भंडारण और परिवहन में सुविधा होगी, जिससे गुणवत्ता बनी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। आत्माराम ने इस पहल को ग्रामीण हितग्राहियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments