Homeछत्तीसगढ़रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली...

रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में सुयश अस्पताल के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास खाली मैदान में विवाद के बाद युवकों ने कथित तौर पर अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक उसे शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। 7 दिनों तक इलाज चलने के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। रिश्तेदारों ने पुलिस पर जांच में लापरवाही और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी का आरोप लगाया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

DCP रोबिनसन गुड़िया के मुताबिक, दोस्त स्कूटी जलाने गए थे। इस दौरान युवक जल गया। इस मामले में जांच जारी है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

युवक का नाम मोहम्मद शाकिब (22) है। परिवार वालों का कहना है कि रामसागर पारा का रहने वाला सोनू (18) उसके स्कूल का दोस्त है। 12 जुलाई की शाम वह शाकिब को शराब पार्टी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया था।

आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शाकिब और उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस घटना में शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि मौके पर उसकी बाइक भी जलकर खाक हो गई।

दोस्त ने स्वीकार किया- मेरे से गलती हुई

मृतक की बहन शहरबान ने बताया कि, सोनू और मेरे भाई का बहुत पहले गाड़ी की बात पर झगड़ा हुआ था। दोनों की बातचीत भी बंद थी। सोनू बहुत गुस्से वाला लड़का है, वह अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर सकता। मेरे भाई को भी वे लोग अपने साथ ले गए।

बाद में हमें फोन कर बताया कि आपका भाई जल गया है। मुकेश ने कहा कि मेरी गलती है, मेरी गलती से वह जल गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments