Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश...

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य और उत्तर हिस्से में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिर सकती है। लगातार बारिश से सूरजपुर जिले में गोबरी नदी पर बना रपटा पुल तेज बहाव में टूट गया, जिससे डबरीपारा, बासापारा, शिवप्रसाद नगर समेत दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय और नेशनल हाईवे-43 से संपर्क टूट गया।

ग्रामीणों का दावा है कि यह पुल करीब एक महीने पहले ही बनाया गया था। वहीं, मुंगेली जिले में पिछले दो दिनों की लगातार बारिश से मनियारी और आगर नदियां उफान पर हैं। मनियारी नदी पर स्थित कारीडोंगरी पुल डूब गया, जिससे लोरमी ब्लॉक के करीब 20 गांव का सीधा संपर्क कट गया है।

जिले के सभी छोटे-बड़े बांध भर चुके हैं। प्रशासन ने कारीडोंगरी पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर आवाजाही बंद कर दी है और लोगों से नदी-नालों के पास नहीं जाने की अपील की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments