Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है और अगले दो...

छत्तीसगढ़ में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है और अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है और अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। राजनांदगांव 44.5°C के साथ सबसे गर्म रहा है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। इसी दौरान मौसम का मिजाज भी बदल सकता है। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन के असर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है, वहीं कुछ जगहों पर रात में भी गर्मी बनी रह सकती है। इससे पहले सोमवार को बिलासपुर और मुंगेली में शाम के वक्त तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments