Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: 'मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना'...

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना’ बनी संबल

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) ​छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के हजारों उपभोक्ताओं को न केवल बकाया बिलों के बोझ से मुक्ति मिल रही है, बल्कि उन्हें नियमित भुगतान की मुख्यधारा में लौटने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा संचालित इस योजना का लाभ नारायणपुर जिले के हजारों पात्र उपभोक्ताओं को मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत जिले में कुल 7,903 उपभोक्ता पात्र पाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से ​6,836 बीपीएल,घरेलू के ​1,008 उपभोक्ता और ​59 कृषि उपभोक्ता शामिल है। इन पात्र उपभोक्ताओं में से अब तक कुल 3,846 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है, जिसमें 2,944 बीपीएल, 843 घरेलू और 59 कृषि उपभोक्ता शामिल हैं। योजना के तहत बीपीएल (BPL) श्रेणी के उपभोक्ताओं को 19 लाख 51 हज़ार 924 रुपए,घरेलू उपभोक्ताओं को 27 लाख 25 हज़ार 903 रुपए और
कृषि उपभोक्ताओं को 58 हज़ार 78 रुपए का लाभ मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments