Homeछत्तीसगढ़चैन माउंटेन और तीन ट्रैक्टर जब्त

चैन माउंटेन और तीन ट्रैक्टर जब्त

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) कोरबा जिले में रेत खनन पर लागू प्रतिबंध के चलते खनिज विभाग ने एक चैन माउंटेन मशीन और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। विभिन्न रेत घाटों का औचक निरीक्षण के दौरान यह कार्रवाई की गई।

जिले में संचालित रेत घाटों पर 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन प्रतिबंधित किए जाने के आदेश के पालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए गठित दो खनिज उड़नदस्ता दलों ने जोगीपाली, तरदा, कुदुरमाल, कटबितला, भैंसामुड़ा, गितारी, बगदर, चिचोली, भिलाई खुर्द, चुईया, कछार, घमोटा, धवईपुर, चारपारा और कुदमुरा सहित विभिन्न वैध रेत घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रतिबंध अवधि में किसी भी स्थिति में रेत का उत्खनन न किया जाए। कुदमुरा रेत घाट में प्रतिबंध के बावजूद चैन माउंटेन मशीन से उत्खनन करते पाए जाने पर मशीन को जब्त कर सील कर दिया गया। इसके अलावा भिलाई खुर्द क्षेत्र में ईंटों का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। डिंगापुर क्षेत्र में ईंट और मिट्टी का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए दो ट्रैक्टरों को जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य रेत खनन पर प्रतिबंध का प्रभावी पालन सुनिश्चित करना, अवैध उत्खनन पर नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि रोकना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments