Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद)...

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर और सरगुजा संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए आदेश जारी किया है।

इस सूची में कुल 32 शहरी निकाय शामिल हैं। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।

इन नियुक्तियों का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। हाल ही में नगरीय प्रशासन मंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी संकेत दिए थे कि प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।

अब विभाग ने आधिकारिक सूची जारी कर इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

रायपुर संभाग के कई निकायों में नियुक्तियां

रायपुर नगर निगम के अलावा माना कैंप, तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग, मंदिर हसौद, अभनपुर, खरोरा, कुनरा, समोदा और चंदखुरी के नगरीय निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर निकायों में भी नियुक्ति की गई है

सरगुजा संभाग में भी जारी हुई सूची

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर नगर निगम सहित बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कई नगर निकायों में भी एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से निकायों के कार्यों में जनभागीदारी और अनुभव का लाभ मिलेगा।

विभाग के आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 और छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत की गई हैं। नियुक्ति अगले आदेश तक लागू रहेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments