Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जैसे ही दूल्हा द्वारपूजा के लिए पहुंचा,...

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जैसे ही दूल्हा द्वारपूजा के लिए पहुंचा, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया

IBN24 Desk: जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जैसे ही दूल्हा द्वारपूजा के लिए पहुंचा, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ग्राम कोसमंदा में 23 जून को पहुंची बारात वापस लौट गई। दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में था। वह लड़खड़ा रहा था, जिसके बाद वर-वधु पक्ष के बीच झगड़ा हो गया।

दूल्हा इतने नशे में था कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। यह देखकर दुल्हन ने उसे 3 थप्पड़ भी जड़ दिए। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

इस फैसले के बाद SP ने दुल्हन का सम्मान भी किया है, यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दूल्हा सगाई में भी शराब पीकर आया था।

द्वार पूजा में लड़खड़ा रहा था दूल्हा

ग्राम खोखरा निवासी संत कुमार प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसकी शादी कोसमंदा की मुस्कान प्रधान से तय थी। मुस्कान ने 10वीं तक पढ़ाई की है। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और सभी रस्में चल रही थीं। 23 जून को संत कुमार बाजे-गाजे और बारातियों के साथ बारात लेकर लड़की के गांव पहुंचा।

वहां वधु पक्ष ने बारात का स्वागत किया और द्वार पूजा की तैयारी शुरू हुई। शाम को द्वार पूजा के समय संत कुमार नशे में इतना धुत था कि वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। ये बात दुल्हन को पता चली तो उसने द्वार पूजा से पहले ही शादी से इनकार कर दिया।

शादी से मना करने पर बनी विवाद की स्थिति

दुल्हन के फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हालांकि मुस्कान के परिवार वालों ने उसका पूरा समर्थन किया और शादी नहीं कराने का फैसला लिया। लेकिन वर पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई।

दूल्हे को इस हालत में देखकर मुस्कान प्रधान ने उसे दो-तीन थप्पड़ भी मारे। इस घटना से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल गम में बदल गया। हालात को देखते हुए पुलिस को बुलाना पड़ा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments