Homeअपराधभिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित नई शराब...

भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) भिलाई इस्पात संयंत्र टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित नई शराब दुकान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव भी खुलकर इस मुद्दे पर सामने आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस दुकान को प्रस्तावित स्थान से हटाने की मांग की है। मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान शुरू किया गया है। विरोध को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि जिस जगह पर शराब दुकान खोलने की योजना है, वह पूरी तरह से आवासीय और संवेदनशील इलाका है। यहां आसपास स्कूल और कॉलेज हैं, जहां रोज बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं। ऐसे माहौल में शराब दुकान खुलना बच्चों और युवाओं के लिए ठीक नहीं माना जा सकता।

चारों तरफ फैली है घनी आबादी देवेंद्र यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि यह इलाका पूरी तरह से रिहायशी है, जहां कई परिवार रहते हैं। इसके अलावा पास में बाजार भी है, जहां डॉक्टरों के क्लिनिक हैं और दिनभर मरीजों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में शराब दुकान खुलने से लोगों को परेशानी हो सकती है।

100 मीटर के अंदर ही मंदिर बताया जा रहा है कि जिस जगह यह शराब दुकान खोली जा रही है, इसके 100 मीटर के दायरे में ही हनुमान मंदिर है। इसकी वजह से भी यहां पर इस दुकान को यहां खोलना उचित नहीं है। विधायक ने भी अपने पत्र में धार्मिक स्थलों का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्थान के पास मंदिर जैसे धार्मिक स्थल हैं, जिससे इलाके की संवेदनशीलता और बढ़ जाती है। ऐसे स्थान पर शराब दुकान खोलना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

दूसरे जगह दुकान शिफ्ट करने की मांग देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पत्र लिखकर यह मांग की है कि शराब दुकान को यहां से शिफ्ट कर कहीं दूसरी जगह पर ले जाया जाए। अगर यहां शराब दुकान खुलती है तो इलाके की शांति व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत होगी और लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments