Homeअपराधछत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों...

छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ के रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौके पर और दूसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना मंदिर हसौद थाना इलाके की है।

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस ने भी प्रदर्शन में बैठकर उनका समर्थन किया। जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।

6 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद परिजन शव लेकर लौट गए। बताया जा रहा है कि, अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने युवकों को रौंदा था।

जानिए क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी आशीष यादव के मुताबिक, गोलू यादव और राजू यादव रोज की तरह काम खत्म कर सिब्बल ग्रीन से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार देर रात सरीखेड़ी के पास पहुंचे ही थे कि, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। गोलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू यादव ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

चालक फरार, CCTV से तलाश जारी

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद सरीखेड़ी और अग्रसेन धाम चौक क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आम बात है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

लोगों की मांग- सख्त नियम और निगरानी बढ़े

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि, इस इलाके में कड़े ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments