Homeछत्तीसगढ़गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में तीन हाथी...

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में तीन हाथी अलग-अलग गुटों में बंटकर विचरण कर रहे

IBN24 Desk: गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल क्षेत्र में तीन हाथी अलग-अलग गुटों में बंटकर विचरण कर रहे हैं। ये हाथी लगातार ग्रामीणों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक हाथी घुसरिया गांव के देवराज पारा क्षेत्र में है। दूसरा हाथी निष्कर्ष राय के खेत में घुसकर धान की खड़ी फसल खा रहा है। वहीं, तीसरा हाथी घुसरिया परिसर के कक्ष क्रमांक 2051 के अंतर्गत जंगल के निचले हिस्से में संजय राय के खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहा है।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

हाथियों के अलग-अलग समूहों में बंटकर खेतों में उतर आने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अलर्ट जारी किया है। घुसरिया, चरचेडी, पटेल टोला, मजीतटोला, चिचगोहना और सचराटोला गांवों के निवासियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मरवाही के डीएफओ कुमार निशांत ने ग्रामीणों से सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण हाथियों के करीब न जाएं और न ही उन्हें उकसाने या भगाने का प्रयास करें। रात के समय जंगलों और खेतों की ओर अकेले जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। वन विभाग की टीम हाथियों की लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को हर संभव सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments