Homeछत्तीसगढ़रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा सुभाष...

रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम पहुंची

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

यात्रा से पहले इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया, वहीं पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नृत्य कर माहौल में उत्साह बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments