Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या...

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

IBN24 Desk: बालोद (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दोनों के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके हुए मिले। शादीशुदा महिला घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी। मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम संतोषी बाई यादव (40) है, जबकि युवक का नाम थलेश खरांशु (25)। दोनों अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गब्दी के रहने वाले थे और पड़ोसी थे। दोनों की लाश गांव से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्राम परसोदा में मिली है।

हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

दोनों करते थे मजदूरी

थलेश खरांशु मजदूरी करता था। वहीं पड़ोस में रहने वाली संतोषी बाई यादव भी मजदूरी करती थी। संतोषी शादीशुदा थी और उसके बेटा-बेटी भी हैं, जबकि थलेश की शादी नहीं हुई थी। संतोषी का पति भी मजदूरी करता है। थलेश का अक्सर संतोषी के घर आना-जाना लगा रहता था।

बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी

इस बीच दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। संतोषी शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पेड़ में लटकी मिली लाश

ऐसे में परिजन देर रात अर्जुंदा थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। वहीं रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम परसोदा में पाकुरभाट मार्ग से अंदर एक खेत में महिला और युवक के शव पेड़ से लटके हुए मिले।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments