Homeछत्तीसगढ़रायपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत के मामले...

रायपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत के मामले में करीब 4 महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत के मामले में करीब 4 महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। SIT की जांच में परिवार के मुखिया साजिद अली को पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का जिम्मेदार पाया गया है।

जांच के मुताबिक, कारोबारी साजिद ने पहले पत्नी और बच्चों को खाने में कीटनाशक दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में साजिद के सट्टे के कारोबार में नुकसान, नशे की लत और आर्थिक तंगी की बात सामने आई है।

साजिद अली के बैंक खातों में पिछले 5 साल में करीब 70 लाख रुपए का लेनदेन मिला है। पुलिस ने आर्थिक तंगी को इस घटना की मुख्य वजह माना है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर का है।

सट्टे के कारोबार में हो रहा था नुकसान

साजिद अली गोलबाजार और डगनिया इलाके में मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाता था। जांच में पता चला कि इस कारोबार में उसे नुकसान हो रहा था। बाद में उसने सट्टे का काम बंद कर दिया। इसके बाद उसकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई थी।

SIT ने साजिद के बैंक खातों की भी जांच की। पिछले 5 साल के दौरान खातों से करीब 70 लाख रुपए का लेनदेन मिला। जांच में सट्टे के कारोबार में नुकसान और उसके बंद होने के बाद पैदा हुई आर्थिक तंगी को परिवार की सामूहिक मौत की मुख्य वजह माना गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments