Homeछत्तीसगढ़बस्तर जिले के लिए चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले रायपुर...

बस्तर जिले के लिए चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले रायपुर जिले के राइस मिलर्स पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी

IBN24 Desk: बस्तर (छत्तीसगढ़)  बस्तर जिले के लिए चावल जमा करने में लापरवाही बरतने वाले रायपुर जिले के राइस मिलर्स पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। तय समय-सीमा में चावल जमा नहीं करने पर जिले की 34 राइस मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

इसके बाद आरंग क्षेत्र के मंदिर हसौद स्थित कमल राइस मिल की जांच की गई। अनियमितता मिलने और निर्धारित समय में चावल जमा नहीं करने की पुष्टि के बाद प्रशासन ने मिल को सील कर दिया।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर जिले की मिलों पर बस्तर के लिए कुल 66,207.19 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है। इसमें 11,221.68 क्विंटल स्टेट पूल और 54,985.52 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है।

कमल राइस मिल पर 5,526 क्विंटल चावल बाकी

विभागीय सूची में कमल राइस मिल के नाम पर कुल 5,526.90 क्विंटल चावल जमा करना बाकी दर्ज है। इसमें 4,783.11 क्विंटल स्टेट पूल और 743.79 क्विंटल सेंट्रल पूल का चावल शामिल है। प्रशासन ने 24 नवंबर को मिल की जांच के बाद उसे सील कर दिया।

इन मिलों पर भी चावल जमा करना बाकी

विभागीय सूची के मुताबिक, कोणार्क इंडस्ट्रीज पर 14,248.52 क्विंटल, जनता एग्रो इंडस्ट्रीज पर 5,483.53 क्विंटल, विद्या श्री राइस मिल पर 2,695.74 क्विंटल, बालाजी पैडी प्रोसेसिंग पर 2,539.98 क्विंटल और स्वास्तिक एग्रो इंडस्ट्रीज पर 2,508.39 क्विंटल चावल बकाया है।

इसी तरह सतनाम इंडस्ट्रीज पर 2,266.39 क्विंटल, मां मावली राइस इंडस्ट्रीज पर 2,193.56 क्विंटल, चंद्रा राइस मिल पर 2,157.22 क्विंटल, निर्मल ट्रेडर्स पर 2,062.55 क्विंटल और गिंदलानी राइस मिल पर 2,005.81 क्विंटल चावल जमा करना बाकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments