Homeछत्तीसगढ़जशपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ...

जशपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत दुलदुला पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk: जशपुर (छत्तीसगढ़)  जशपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत दुलदुला पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके घर से 8 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, थाना दुलदुला को सूचना मिली थी कि ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा निवासी राजकुमार दानी (32) ने अपने घर में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी।

गवाहों की मौजूदगी में संदेही के मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान घर के एक कमरे में रखी प्लास्टिक की बोरी से प्लास्टिक रैपर में लिपटे गांजे के आठ पैकेट मिले। जांच में पैकेटों के अंदर गांजा पाया गया।

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी

पुलिस ने आरोपी से गांजा रखने और उसकी बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 8 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है।

मामले में पुलिस ने राजकुमार दानी के खिलाफ थाना दुलदुला में अपराध क्रमांक 75/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

एसएसपी बोले- नशे के कारोबार पर कार्रवाई जारी रहेगी

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दुलदुला थाना क्षेत्र से 8 किलो से अधिक गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments