Homeछत्तीसगढ़भिलाई में लड़की से फोन पर बातचीत करने के शक में एक...

भिलाई में लड़की से फोन पर बातचीत करने के शक में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) भिलाई में लड़की से फोन पर बातचीत करने के शक में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। लड़की ने अपने भाई और उसके साथियों के कहने पर युवक को मिलने के लिए सुपेला के गदा चौक बुलाया था।

युवक के पहुंचते ही 3 से 4 युवकों ने उसे घेर लिया और कमर, सिर, पेट और पीठ पर चाकू से कई वार किए। घायल युवक किसी तरह स्कूटी से भागकर अस्पताल पहुंचा। उसे पहले सुपेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से निजी अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में वैशाली नगर थाना पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

लड़की से 4-5 दिन पहले हुई थी पहचान

घायल युवक की पहचान विवेक जय सिंह कुर्रे (30) के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। विवेक के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उसकी एक लड़की से पहचान हुई थी। करीब 4-5 दिन पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद लड़की ने उसे मिलने के लिए सुपेला के गदा चौक बुलाया था।

बहन मानकर मिलने पहुंचा था विवेक

विवेक ने बताया कि वह लड़की को बहन मानकर मिलने गया था। उसे अंदाजा नहीं था कि वहां उस पर हमला हो जाएगा। लड़की के बुलाने पर वह बताए गए स्थान पर पहुंचा। वहां लड़की का भाई और उसके साथी पहले से मौजूद थे। जैसे ही विवेक वहां पहुंचा, युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया।

कमर, सिर, पेट और पीठ पर किए वार

विवेक के मुताबिक, हमलावरों ने उसके शरीर पर कई वार किए। चाकू से कमर, सिर, पेट और पीठ पर चोट आई है। हमले के दौरान उसने बचने की कोशिश की।

इसके बाद किसी तरह स्कूटी लेकर वहां से भाग निकला। उसने बताया कि चोट इतनी गंभीर थी कि शरीर में लगा चाकू भी उसने खुद बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

घायल को पहले सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वैशाली नगर पुलिस ने देर रात तीन लोगों को हिरासत में लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़की के भाई को विवेक से उसकी बहन की बातचीत की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर हमला करने की योजना बनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments