IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद। भगवान जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से महासमुंद में तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। कथा का आयोजन विशाल मेगा मार्ट परिसर, बायपास रोड, बरौड़ा चौक, महासमुंद में होगा। आयोजन का शुभारंभ 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
प्रथम दिवस 7 अक्टूबर को 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके पश्चात चरणपादुका एवं ग्रंथ स्थापना पूजन तथा आरती, 2 से 2:30 बजे तक प्रसादी वितरण, 2:30 से शाम 5:15 बजे तक कथामृत श्रवण, 5:20 से 5:45 बजे तक दिव्य रासलीला तथा 5:45 से शाम 6 बजे तक आरती एवं कथा विश्राम होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा।
द्वितीय दिवस 8 अक्टूबर को दोपहर 2 से 2:30 बजे तक चरणपादुका एवं ग्रंथ पूजन तथा आरती, 2:30 से शाम 5:15 बजे तक कथामृत श्रवण, 5:20 से 5:45 बजे तक दिव्य रासलीला तथा 5:45 से शाम 6 बजे तक आरती एवं कथा विश्राम होगा। शाम 6 बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा।
तृतीय दिवस 9 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तीर्थक्षेत्र नाणीजधाम दर्शन, दोपहर 12 से 12:30 बजे तक उपासना विधि मार्गदर्शन, 12:30 से 1 बजे तक प्रसादी वितरण होगा। दोपहर 1 से 1:30 बजे तक चरणपादुका तथा ग्रंथ पूजन एवं आरती, 1:30 से 2 बजे तक भगवान श्रीराम उपासना विधि उपदेश, 2 से 2:30 बजे तक उपासना यंत्र, 2:30 से 3 बजे तक भगवान द्वारा उपासना विधि संस्कार, 3 से शाम 5:15 बजे तक कथामृत श्रवण, 5:20 से 5:45 बजे तक दिव्य रासलीला तथा 5:45 से शाम 6 बजे तक आरती एवं कथा विश्राम होगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शाम 6 बजे से महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।
तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के साथ भगवान श्रीराम की कथा, भक्ति, आध्यात्मिक ज्ञान एवं सनातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा एवं प्रवचन ज.न.म. प्रवचनकार भूषण रोहित मोड़े द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की प्रेरणा से संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी एवं मानवतावादी सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इनमें निःशुल्क अन्नदान, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, रक्तदान शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण तथा निःशुल्क वैद्यकीय सेवाएं प्रमुख हैं। संस्थान द्वारा बताए गए सेवा कार्यों में 1,56,129 से अधिक परिवारों की घर-वापसी, 250 देहदान, 219 अवयवदान, जनवरी 2026 में 15 दिनों में 1,71,150 यूनिट रक्तदान तथा 5 से 19 जुलाई 2026 के दौरान 6,18,009 पौधों का वृक्षारोपण शामिल है। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए ‘Blood In Need’ हेल्पलाइन 9619171004 भी संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम में रामानंद संप्रदाय छत्तीसगढ़ के उपपीठ प्रमुख घनश्याम माहेश्वरी, पीठ सदस्य सच्चिदानंद उपासने, पीठ सह प्रमुख मुन्नालाल मोटघरे, पीठ व्यवस्थापक प्रकाश अंगाडे सहित सभी जिलों के अध्यक्ष, निरीक्षक, समिति सदस्य तथा छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में शामिल होने तथा तीनों दिवस श्रीकथा ज्ञान यज्ञ का लाभ लेने का आग्रह किया है।
