Homeछत्तीसगढ़दुर्ग जिले के रिसाली भिलाई क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर...

दुर्ग जिले के रिसाली भिलाई क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग जिले के रिसाली भिलाई क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) कर्मचारी को उसकी बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए गए। आरोपी ने खुद को तहसीलदार बताकर पीड़ित का विश्वास जीता।

पीड़ित ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना नेवई क्षेत्र की है।

दशहरा मैदान के पास रिसाली के निवासी भूषण प्रसाद वर्मा (61 वर्ष) ने बताया कि उनकी मुलाकात जिला न्यायालय दुर्ग में राहुल कुमार वर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपी ने खुद को सूरजपुर जिले का तहसीलदार बताया और सरकारी तंत्र में अपनी पहुंच का दावा किया।

धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने पीड़ित का विश्वास जीत लिया। इसी दौरान उसने वर्मा की बेटी मितेश्वरी वर्मा को रायपुर मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी लगवाने का लालच दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments