IBN24 Desk : महासमुंद (chhattisgarh) ग्राम पंचायत बिरकोनी के हलका नंबर 33 के पटवारी का स्थानांतरण
रूकवाने के लिए ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। स्थानांतरण रूकवाने की मांग को
लेकर ग्रामीणों ने ससंदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से
मुलाकात की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित कार्रवाई का
आश्वासन दिया है।
जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू व सरपंच ताम्रध्वज निषाद के नेतृत्व में
ग्रामीण लोकनाथ, भगेला निषाद, मनहरण निषाद, तोषणलाल साहू, संतोष कुमार,
उमेंदराम, हेमंत कुमार, मिलापराम, तुकादास, उमेश कुमार आदि संसदीय सचिव
निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने
बताया कि पटवारी हलका नंबर 33 बिरकोनी में राजकुमार पवार पदस्थ है। जिनका
स्थानांतरण पटवारी हलका नंबर 7 कलमीदादर बागबाहरा कर दिया गया है। जबकि
पटवारी राजकुमार पवार की कार्यशैली ग्रामीणों के बीच में बेहतर है। शासन
की योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ ही राजस्व प्रकरणों के लिए ग्रामीणों
का कामकाज बेहतर हो रहा है। उन्होंने पटवारी हलका नंबर 33 बिरकोनी में
राजकुमार पवार का स्थानांतरण रूकवाने की मांग की है। जिस पर संसदीय सचिव
श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया है।
