IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (वन विभाग) द्वारा धमतरी जिले के ग्राम राउतमुड़ा में सजीव वच विदोहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धमतरी तथा आदिवासी अंचल नारायणपुर (अबूझमाड़) के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
औषधीय पौधों की खेती से किसानों के लिए खुल रहे समृद्धि के नए द्वार
औषधीय खेती को बताया आय बढ़ाने का बेहतर विकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष श्री विकास मरकाम ने किसानों से औषधीय पौधों की खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि औषधीय फसलों की खेती किसानों के लिए समृद्धि का नया मार्ग बन सकती है। शासन और बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड किसानों को हर संभव तकनीकी और मार्गदर्शी सहयोग प्रदान करेगा।
