Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो...

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई

IBN24 Desk: रायपुर (छत्तीसगढ़)  छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद राजस्व पटवारी संघ ने आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया।

संघ के प्रांताध्यक्ष ने हड़ताल स्थगित करने संबंधी पत्र भी जारी किया है। पटवारी 13 अक्टूबर से पीवी ऐप की तकनीकी खामियां दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे।

इससे राजस्व विभाग के कामकाज प्रभावित हो रहे थे। अब पटवारियों के काम पर लौटने से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि भाजपा सरकार डराने-धमकाने और नौकरी से निकालने की धमकी देकर दबावपूर्ण तरीके से पटवारियों की हड़ताल खत्म करा रही है।

CM साय ने कमेटी बनाकर मांगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

पटवारी संघ की ओर से भागवत कश्यप ने कहा कि “हमने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी सभी मांगें उनके सामने रखीं। उन्होंने कमेटी बनाकर उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। तूफान से किसानों को भी नुकसान हुआ है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल आंदोलन स्थगित कर रहे हैं।”

कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पटवारी अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। शासन के कामकाज में पटवारियों की अहम भूमिका है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या पटवारियों की सभी मांगें पूरी कर दी गई हैं या सिर्फ दिलासा देकर दबाव बनाकर आंदोलन खत्म कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments