Homeछत्तीसगढ़दुर्ग के जामुल पुलिस ने कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा के पास...

दुर्ग के जामुल पुलिस ने कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा के पास हेरोइन (चिट्टा) बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया

IBN24 Desk: दुर्ग (छत्तीसगढ़) दुर्ग के जामुल पुलिस ने कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा के पास हेरोइन (चिट्टा) बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों बस स्टैंड के पास मादक पदार्थ बेच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी में 24.45 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल फोन और 3,200 रुपए कैश मिले। पुलिस ने जब्त सामान की कुल कीमत 4 लाख 66 हजार 800 रुपए आंकी है।

पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर को जामुल थाना को सूचना मिली थी कि कुरूद में रंगला पंजाब ढाबा के पास दो युवक हेरोइन (चिट्टा) बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में उनकी पहचान ओंकार सिंह (23), निवासी सुभाष मार्केट, केएलसी जोन-2 खुर्सीपार और लुकेश कुमार सिंह (29), निवासी मौर्या कोचिंग के पास, 18 नंबर रोड कैम्प-1, वैशाली नगर के रूप में हुई।

तलाशी में मिली 24.45 ग्राम हेरोइन

पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 24.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 3,200 रुपए नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ, मोबाइल और कैश समेत जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 4,66,800 रुपए है।

NDPS एक्ट में केस, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

जामुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। 27 नवंबर को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments